पश्चिम बंगाल : भूस्खलन में 14 की मौत

सिलिगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 1 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग की पहाड़ियों में हुए भूस्खलन की घटना में 14 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र में मंगलवार देर रात से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण यहां भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं।

दार्जिलिंग जिले के मजिस्ट्रेट अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि मिरिक क्षेत्र से आठ शव बरामद किए गए हैं। पांच अन्य शव कलिमपोंग से बरामद किए गए हैं।

दार्जिलिंग उप-संभाग के सुखिया पोखरी क्षेत्र में भी एक शव बरामद किया गया है। श्रीवास्तव ने कहा, “12 लोग अब तक लापता हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि अभी कई इलाकों से सूचनाएं मिलनी बाकी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493