केरल में सबरीनाथन ने ली विधायक के रूप में शपथ

तिरुवनंतपुरम, 1 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता के. ए. सबरीनाथन ने बुधवार को केरल विधानसभा के विधायक के रूप में शपथ ली। उन्होंने अरुविकरा विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है।

अरुविकरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के तहत मतदान 27 जून को कराय गया था, जिसकी मतगणना 30 जून यानी मंगलवार को हुई। 31 वर्षीय सबरीनाथन ने 56,448 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) उम्मीदवार एम. विजयकुमार (67) को हराया, जिन्हें 46,320 मत मिले।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार ओ. राजागोपाल (85) को 34,145 मत मिले।

सबरीनाथन की जीत के साथ 140 सीटों वाली केरल राज्य विधानसभा की 74 सीटों पर अब ओमन चांडी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का कब्जा है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं अरुविकरा से विधायक जी. कार्तिकेयन के मार्च महीने में निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव अनिवार्य हो गया था। सबरीनाथन, जी. कार्तिकेयन के बेटे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493