उप्र : घाघरा की रफ्तार 2 सेंटीमीटर प्रति घंटा

घाघरा बुधवार सुबह आठ बजे बढ़ते हुए 71.14 मीटर पर व डिघिया नाला पर 70.33 मीटर पर बह रही थी, बदरहुआ पर 70.82 मीटर एवं डिघिया नाला पर 70.00 मीटर पर बह रही थी।

जलस्तर लगातार बढ़ने से शाहडीह, सोनौरा, बांका बूढ़नपट्टी व मानिकपुर गांवों के रास्ते बंद हो गए हैं। लोग प्राइवेट नावों का सहारा लेकर नदी पार कर बांध पर आने को विवश हैं। दूसरी तरफ, जलस्तर यदि इसी तरह बढ़ता रहा तो एक जुलाई से स्कूली छात्र-छात्राओं को कठिनाइयां उठानी पड़ेंगी।

महुला छितौनी में कृषि योग्य भूमि कटने से किसानों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। हालांकि नदी खतरा बिंदु से 54 सेमी नीचे है, जबकि डिघिया पर 07 सेमी नीचे बह रही है। जलस्तर बढ़ने से देवारा में बेचैनी बढ़ने लगी है। मरम्मत का कार्य अवरुद्ध हुआ है।

डिघिया पर चल रहे मरम्मत कार्य का 26 मई को ठेकेदारों द्वारा कर्मचारी को मारपीट कर बंधक बनाने से दहशत व भय के चलते बाढ़ आने के बाद भी कोई अधिकारी, इंजीनियर कार्यों की गुणवत्ता व बांध की स्थिति जानने के लिए मौजूद नहीं है। बांध पर पानी का दबाव बालू खनन के चलते बना हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493