भाजपा के एम.जे. अकबर राज्यसभा उपचुनाव जीते

रांची, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एम.जे. अकबर ने झारखंड से राज्यसभा उपचुनाव जीत लिया है। अकबर ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार हाजी हसन अंसारी को 19 मतों के अंतर से हराया।

धन की हेराफेरी के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने भी अकबर को समर्थन दिया है।

झारखंड के 81 सदस्यीय विधानसभा में एक सीट रिक्त है, जबकि जेल में बंद दो निर्दलीय उम्मीदवारों को अदालत से मतदान की अनुमति नहीं मिली। इसके साथ ही भाजपा की सहयोगी पार्टी आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) एवं झारखंड जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी का मत रद्द कर दिया गया।

झारखंड विधानसभा के महासचिव और उपचुनाव के निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि अकबर को 48 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 29 मत मिले।

अकबर को भाजपा के 43 विधायकों और आजसू के तीन विधायकों का मत मिला। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने भी अकबर के समर्थन में मत दिया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के हाजी हसन अंसारी को अपनी पार्टी के 19 मत मिले। इसके साथ ही कांग्रेस के छह और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के दो विधायकों का भी समर्थन मिला। अंसारी को मार्क्‍सवादी समन्वय समिति और सीपीआई मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी के एक-एक सदस्यों का भी समर्थन मिला।

यह उपचुनाव के.डी. सिंह के इस्तीफे की वजह से करवाया गया। पहले वह झारखंड से राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे और बाद में 2014 में पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा सदस्य चुने गए।

अकबर का कार्यकाल जुलाई 2016 तक रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493