बिहार में डायन बता दंपति की हत्या

बांका, 3 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के बांका जिले में शुक्रवार तड़के डायन बता कर एक दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, जिले के बंधुआ कुरावा सहायक थाना क्षेत्र स्थित दोवारबे गांव निवासी विशेश्वर यादव की पत्नी कुछ दिन पहले बीमार हो गई थी और उसके बाद उनकी मौत हो गई थी। विशेश्वर के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके चाचा ललित यादव की पत्नी गेदो देवी ने ही जादू-टोना कर उसकी पत्नी को बीमार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों परिवार के बीच कई बार लड़ाई हुई।

बांका के पुलिस उपाधीक्षक शशि शंकर ने बताया कि घटना का बदला लेने के लिए विशेश्वर और उसके पिता लालू यादव ने ललित व गेदो की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिवार वालों ने बंधुआ कुरावा सहायक थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें लालू और विशेश्वर को नामजद आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493