कनार्टक में जून में औसत बारिश

बेंगलुरू, 3 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक में जून महीने में दक्षिण पश्चिम मानसून की वजह से 213.4 मिलीमीटर की औसत बारिश दर्ज हुई।

मौसम विभाग के अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बेंगलुरू शहर में जून में 85.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की अवधि एक जून से 30 सितंबर तक है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को कर्नाटक के कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जताया है।

बेंगलुरू में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी।

अधिकारी के मुताबिक, बेंगलुरू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा।

शहर में गुरुवार को मामूली बारिश दर्ज की गई। इस दौरान शहर में आद्र्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई।

बेंगलुरू में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493