दक्षिण कोरिया के कारखाने में विस्फोट, 5 की मौत

सियोल, 3 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के एक रसायनिक कारखाने की अपशिष्ट पदार्थ इकाई के पास शुक्रवार को विस्फोट में पांच श्रमिकों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, यह विस्फोट दक्षिण कोरिया की कंपनी हानवा ग्रुप के एक संयंत्र में हुआ।

अधिकारियों का कहना है कि इस विस्फोट का कारण गैस का रिसाव हो सकता है। जिस समय यह विस्फोट हुआ, श्रमिक वेल्डिंग के काम में लगे हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493