‘मिर्जिया’ अगले साल होगी रिलीज

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ अगले साल 13 मई को रिलीज होगी।

एक बयान के अनुसार, सिनेस्तान तथा रॉम्प पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘मिर्जिया’ की शूटिंग अभी जारी है।

फिल्म हर्षवर्धन कपूर और सियामी खेर को लांच कर रही है। राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक दुखद प्रेम कहानी होगी, लेकिन यह लोक साहित्य को आधुनिक तरीके से पेश करेगी।

हालांकि, फिल्म से संबंधित और जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं।

फिल्म के निर्देशक इसे लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और इससे संबंधित हर गतिविधि पर खुद नजर बनाए हुए हैं। ओमप्रकाश मेहरा ने सेट पर सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493