नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को रवांडा के राष्ट्रीय दिवस पर वहां की सरकार तथा जनता को शुभकामनाएं दीं।
रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे के नाम संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे आपको, रवांडा की सरकार तथा जनता को राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देने में हर्ष का अनुभव हो रहा है।”
उन्होंने कहा, “मुझे भरोसा है कि हमारे साझा लाभ के लिए दोनों के बीच के घनिष्ठ संबंध आने वाले सालों में और मजबूत होंगे।”
रवांडा पूर्वी अफ्रीकी देश है, इसे 1962 में बेल्जियम से आजादी मिली थी।
dharmpath.com dharmpath