चांडी से मिलने को इच्छुक उनका हमशक्ल

तिरुवनंतपुरम, 6 जुलाई (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी का हमशक्ल अगले माह राज्य की यात्रा पर आ रहा है। चांडी की तरह दिखने वाले हसन अल-आसिरी सऊदी अरब के नागरिक हैं। अपनी यात्रा के दौरान वह मुख्यमंत्री से भी मिलना चाहते हैं।

वाकया एक माह पहले का है, जब किसी व्यक्ति ने हसन की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। हसन तेल समृद्ध देश सऊदी अरब के जिजान इलाके में रहते हैं।

कुछ ही समय में केरल के लोगों ने हसन को ढूंढ़ लिया और उन्हें चांडी की तस्वीर दिखाई।

हसन को जब पता चला कि उनकी तस्वीर वायरल हो रही है, तो उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी से मिलने की इच्छा जताई।

चांडी के एक करीबी सहयोगी ने आईएएनएस से कहा कि जब मुख्यमंत्री ने हसन की तस्वीर देखी तो वह भी काफी खुश हुए।

चांडी के सहयोगी ने कहा, “अगर हसन उनसे (चांडी) मिलने के लिए यहां आते हैं तो, मुख्यमंत्री उनसे मिलकर खुश होंगे।”

हसन के यहां रमजान की समाप्ति के बाद आने की संभावना है। हाल ही में चांडी के एक अन्य हमशक्ल को कनाडा में देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493