बिहार में मानसून सक्रिय, बारिश के आसार

पटना, 7 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में इन दिनों मानसून सक्रिय है। पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने मंगलवार को बताया कि राज्य में नौ जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा, जिससे राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश जारी रहेगी। इसके बाद मानसून के कमजोर होने के आसार हैं।

पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तामपान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 29.6 डिग्री और पूर्णिया का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 35.40 मिलीमीटर, भागलपुर में 22.20 मिलीमीटर और पूर्णिया में 39.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493