दिल्ली में मौसम सुहाना

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम सुहाना बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से चार डिग्री नीचे है।

मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, “आज सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछार और बारिश भी हो सकती है।”

राजधानी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

यहां सोमवार को 11.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

आज सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 90 प्रतिशत रही।

राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से सात डिग्री नीचे रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री नीचे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493