नरेंद्र मोदी अस्ताना पहुंचे

अस्ताना, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने मध्य एशिया दौरे के दूसरे पड़ाव के तहत कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना पहुंचे। कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री करीम मसीमोव ने यहां उनकी अगवानी की।

करीम मसीमोव के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए मोदी ने ट्वीट में लिखा, “मध्य एशिया में भारत के सबसे महत्वपूर्ण मित्र कजाकिस्तान में आकर खुश हूं।”

उन्होंने कहा, “यादगार स्वागत-सत्कार के लिए प्रधानमंत्री करीम मसीमोव आपका धन्यवाद।”

मोदी फिलहाल पांच मध्य एशियाई देशों के दौरे पर हैं। वह उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान की यात्रा पर हैं। मोदी यहां से रूस भी जाएंगे, जहां वह ब्रिक्स और एससीओ सम्मेलन में भाग लेंगे।

उनकी यह यात्रा सोमवार से शुरू हुई है। अपनी यात्रा के पहले पड़ाव में वह उज्बेकिस्तान गए थे, जिसे उन्होंने यादागर बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493