बम की अफवाह पर दिल्ली में उतारा गया तुर्की का विमान

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। टर्किश एयरलाइंस के एक विमान में बम होने की खबर मिलते ही उसे यहां के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात रूप से उतारा गया। गहन तलाशी के दौरान हालांकि विमान में कोई विस्फोटक नहीं पाया गया।

एक अधिकारी ने कहा कि टर्किश एयरलाइंस का विमान टीके-65 कुल 148 यात्रियों को लेकर बैंकॉक से इस्तांबुल जा रहा था, जिस दौरान किसी ने खिड़की पर बम होने की धमकी लिखी देखी।

हवाईअड्डा सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, “विमान के अंदर एक खिड़की पर लिखा था कि विमान में बम है।”

सूत्रों ने कहा कि यह संदेश देखने के तुरंत बाद विमान ने आपात लैंडिंग की।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “विमान को हवाईअड्डे पर एक अलग जगह पर ले जाया गया, जहां तमाम यात्रियों को उतारा गया और हवाईअड्डे पर आपातकाल घोषित किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493