इस्लामाबाद, 7 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने क्वेटा शहर में तीन संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। मीडिया को यह जानकारी मंगलवार को दी गई।
एक अधिकारी ने बताया, आतंकवादियों को लक्ष्य बनाकर सोमवार की रात चलाए गए इस अभियान में मारे गए लोगों में प्रतिबंधित संगठन जैश-उल-इस्लाम समूह के बलूचिस्तान प्रमुख महमूद रिंद का भी नाम शामिल है।
अधिकारी ने बताया कि इस भीषण मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।
पुलिस और फ्रंटियर कोर ने मंगलवार तड़के क्वेटा के विभिन्न इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया और 39 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।
dharmpath.com dharmpath