दिल्ली में सुहावनी सुबह

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह सुहावनी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ हल्की से लेकर सामान्य बारिश होने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से लेकर सामान्य बारिश होने के आसार हैं।”

दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शहर में मंगलवार सुबह से अब तक 26.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 86 फीसदी आद्र्रता थी।

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493