नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की अनुशंसा करने वाले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस से कहा, “मुख्यमंत्री के आज दिल्ली पहुंचने की संभावना है और वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलेंगे। वह विदेश मंत्रालय की ओर आयोजित एक बैठक में शामिल होंगे और विश्व हिंदी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री देर शाम भोपाल लौट सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath