दक्षिण भारत के प्रवास से दिल्ली लौटे राष्ट्रपति

हैदराबाद, 8 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दक्षिण भारत के 10 दिनों के प्रवास के बाद दिल्ली लौट आए हैं।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के संयुक्त राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने वायुसेना के हाकिमपेट हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति को विदाई दी।

तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष मधुसूदन चारी और विधान परिषद के अध्यक्ष स्वामी गौड़ भी इस दौरान मौजूद थे।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 29 जून को यहां पहुंचे थे। इस दौरान वह सिकंदराबाद के बोलारम स्थित राष्ट्रपति निलयम में रहे।

अपने प्रवास के दौरान वह आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर और तेलंगाना के यदाधरी मंदिर भी गए थे। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद में विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493