केजरीवाल की पत्रकार अक्षय की बहन को नौकरी की पेशकश (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवंगत पत्रकार अक्षय सिंह की बहन को सरकारी नौकरी की पेशकश की है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले की रिपोर्टिग के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में अक्षय सिंह की मौत हो गई थी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को समाचार चैनल ‘आज तक’ के दिवंगत पत्रकार अक्षय सिंह के परिजनों से मयूर विहार स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

दिवंगत पत्रकार के परिजनों की ओर सहायता का हाथ बढ़ाते हुए केजरीवाल ने अक्षय की बहन पाक्षी सिंह को सरकारी नौकरी का प्रस्ताव दिया।

दोनों नेताओं ने पत्रकार की मौत पर गहरी संवेदना जताई और उनके परिजनों को हरसंभव मदद का वादा किया।

सिसोदिया ने कहा, “दुख की इस घड़ी में हम दिवंगत पत्रकार अक्षय सिंह के परिजनों के साथ हैं। हमने उनके परिजनों को वित्तीय मदद का भी प्रस्ताव दिया है।”

अक्षय की बहन पाक्षी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए आईएएनएस से कहा, “मुख्यमंत्री ने मुझे सरकारी नौकरी तथा वित्तीय मदद का प्रस्ताव दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493