मनसा (पंजाब), 8 जुलाई (आईएएनएस)। नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने बुधवार को यहां दो सौर ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मंत्री ने एलियांज इको पावर लिमिटेड तथा नेक्स्टजेन सोलक्स पावर लिमिटेड द्वारा निर्मित 15.50 करोड़ तथा आठ करोड़ रुपये की लागत वाले 2.10 मेगावाट तथा एक मेगावाट की दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि बीते तीन सालों में सौर ऊर्जा उत्पादन नौ मेगावाट से बढ़कर 215 मेगावाट हो गई है, जिसमें कुल निवेश 1,500 करोड़ से भी अधिक हो गया है।
मंत्री ने कहा कि 1,600 करोड़ रुपये की लागत वाली 229 मेगावाट की जमीन पर स्थापित 23 सौर परियोजनाएं तथा 300 करोड़ रुपये की लागत वाली 65 मेगावाट की छतों पर लगने वाली चार सौर परियोजाओं पर काम चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath