कोझिकोड, 8 जुलाई (आईएएनएस)। यहां के एक स्कूल में दो छात्रों पर तेज हवा में उड़कर आया एक नारियल का पेड़ गिर गया। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने मामले की जानकारी दी।
मामला मीनचंथा के एक सरकारी स्कूल का है। हादसा दोपहर के वक्त हुआ। हादसे के समय छात्र खेल रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नारियल का पेड़ कक्षा छह के छात्र शिजिल अहमद पर जा गिरा।
मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने घटना के बारे में अध्यापकों को बताया, जिसके बाद अहमद और एक अन्य छात्र को पेड़ के नीचे से निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया।
अहमद की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल छात्र का उपचार चल रहा है।
गुस्साए परिजनों ने कहा कि पूर्व में वह अध्यापकों को चेता चुके थे, कि नारियल का पेड़ खतरनाक स्थिति में लगा हुआ है और इसे काटे जाने की आवश्यकता है, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कोझिकोड के जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।
पिछले माह भी एर्नाकुलम के कोठमंगलम में सड़क के किनारे लगा एक पेड़ स्कूल बस पर गिर गया था। इस हादसे में पांच स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath