उप्र : प्रेमी ने ही की थी सीमा की हत्या

एसएसपी राजेश पाण्डेय ने बताया कि बीते 25 जून को अलीगंज के केन्द्रीय विद्यालय के पास कूड़े के पास बोरे में बंद गोयल चैराहा झोपड़-पट्टी निवासी सीमा की हत्या कर फेंका गया शव मिला था। 29 जून को सीमा के परिवार वालों ने कूड़े के ढेर के पास मिले शव की शिनाख्त सीमा के रूप में की थी। छानबीन के दौरान पुलिस को इस बात का पता चला कि सीमा का पड़ोस में रहने वाले कबाब-पराठा कारीगर संतोष से संबंध थे।

पुलिस ने जब संतोष के बारे में पता किया तो जानकारी हुई कि वह पुरनिया के पास एक कबाब-पराठे की दुकान में काम करता है। उसके परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी है और 18 जून को उसको तिलक भी हुआ था। इसी सब छानबीन के आधार पर बुधवार को अलीगंज पुलिस ने पुरनिया पुल के पास से संतोष को पकड़ा।

पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि सीमा से छुटकारा पाने की नीयत से उसने 23 जून की रात को गोमतीनगर अम्बेडकर पार्क के पास बने पुल के नीचे सीमा की ईंट से वारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद एक नशेड़ी रिक्शा चालक से रिक्शा मांगकर सीमा के शव को दो बोरों में भर कर शव को केन्द्रीय विद्यालय के पास फेंक दिया था।

पुलिस ने संतोष की निशानदेही पर पुल के नीचे से सीमा की लैगिंग भी बरामद कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493