आप विधायक मनोज कुमार पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के कोंडली विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोज कुमार को मारपीट और धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया है।

मनोज कुमार को उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) के दो महीने बाद हिरासत में लिया गया है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, मनोज कुमार और उनके सहयोगियों पर दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में एक युवक के साथ मारपीट का आरोप है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी ने कहा कि दो महीने पुराने मयूर विहार मारपीट मामले में मनोज कुमार को हिरासत में लिया गया है। उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

मनोज आप के उन 21 विधायकों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आरोप पत्र दायर करने का फैसला किया है। इनके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इन 21 आप विधायकों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ तीन आपराधिक मामले हैं। इसके अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493