मोदी ने रखा ब्रिक्स व्यापार मेले का प्रस्ताव (लीड-1)

उफा (रूस), 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) में वाíषक व्यापार मेले का प्रस्ताव रखा और कहा कि भारत को पहले ब्रिक्स वार्षिक व्यापार मेले की मेजबानी करने में खुशी होगी।

मोदी ने सातवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कहा, “मैं वार्षिक ब्रिक्स व्यापार मेले का प्रस्ताव रखूंगा। भारत को पहले ब्रिक्स व्यापार मेले की मेजबानी करने में खुशी होगी।”

उन्होंने कहा कि ब्राजील, रूस, भारत, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है और यह विनिर्माण को मजबूती देगा।

मोदी ने हिंदी में अपने अभिभाषण में कहा कि आपसी सहयोग कौशल विकास को भी मजबूती देगा।

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक एक वास्तविकता है और इसके अध्यक्ष एम.वी. कामत भारतीय हैं।

भारतीय प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स के बीच समन्वय का प्रस्ताव रखा और कहा कि 100 अरब डॉलर का ब्रिक्स कंटीनजेंसी रिजर्व अरेंजमेंट अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों के बीच सीमा-शुल्क का प्रबंधन भी व्यापार को बढ़ावा देने का बड़ा कदम होगा।

ब्रिक्स देशों की जनसंख्या करीब तीन अरब है, जो कि विश्व की जनसंख्या का 40 फीसदी हिस्सा है और इसकी संयुक्त सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) 16,039 ट्रिलियन डॉलर है, जो कि विश्व की जीडीपी का 20 फीसदी हिस्सा है।

रूस का बाशकोर्तोस्तान गणराज्य सातवें ब्रिक्स और 15वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक का आयोजन कर रहा है, जहां दो बैठकों में 10,000 लोगों के पहुंचने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493