मुरिलो की नाक का सफल ऑपरेशन

रोम, 9 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के अग्रणी फुटबाल क्लब इंटर मिलान के डिफेंडर जेइसन मुरिलो की नाक का ऑपरेशन सफल रहा है।

क्लब ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी।

कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के दौरान कोलम्बियाई खिलाड़ी मुरिलो की नाक टूट गई थी।

क्लब के मुताबिक अगले सप्ताह से मुरिलो अभ्यास के लिए लौट आएंगे।

मुरिलो की नाक कोलम्बिया-ब्राजील मुकाबले के दौरान टूटी थी। कोपा अमेरिका का समापन चिली में हुआ। चिली ने पहली बार यह खिताब जीता।

मुरिलो (23) ने स्पेनिश क्लब ग्रानाडा का साथ छोड़ते हुए बीते सप्ताह ही इंटर मिलान के साथ करार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493