फीफा ने पूर्व कार्यकारी ब्लेजर पर लगाया आजीवन प्रतिबंध

ज्यूरिख, 9 जुलाई (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने गुरुवार को कार्यकारी समिति के पूर्व सदस्य एवं कोनकैकाफ के पूर्व महासचिव चक ब्लेजर को आचार संहिता के कई नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में आजीवन प्रतिबंधित कर दिया।

समाचार एजेंसी एफे ने फीफा के हवाले से कहा है कि एथिक्स कमिटी के निर्णायक मंडल ने हैंस जोएकिम एकर्ट की अध्यक्षता में ब्लेजर को अवैध भुगतान की पेशकश करने, उसे मंजूरी देने तथा अवैध एवं गुप्त भुगतान को स्वीकार करने, रिश्वत लेने सहित रुपयों के अवैध लेन-देन से जुड़े अन्य मामलों में मुख्य साजिशकर्ता पाया।

ब्लेजर के खिलाफ कोनकैकाफ की इंटेग्रिटी कमिटी द्वारा दी गई अंतिम रिपोर्ट तथा न्यूयार्क के पूर्वी जिले में स्थित अमेरिकी अटॉनी जनरल कार्यालय द्वारा पेश किए गए ताजा तथ्यों के बाद फीफा की एथिक्स कमिटी की जांच दल द्वारा किए गए जांच के बाद ब्लेजर को इन अपराधों का दोषी पाया गया।

ब्लेजर पर लगा प्रतिबंध गुरुवार से प्रभावी हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493