मप्र में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल, 11 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार को भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतवानी जारी की है

राज्य के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर शुक्रवार दोपहर से लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण जहां राज्य में जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जबलपुर, शहडोल, रीवा और चंबल संभाग व ग्वालियर, दतिया, रायसेन, बैतूल, होशंगाबाद, सागर और दमोह में भारी बारिश की चेतवानी जारी की है। इन क्षेत्रों के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।

बारिश के बाद राज्य में गर्मी का असर कम हुआ है और तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 23़ 6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 25़ 2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34़ 3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31़ 9 डिग्री, ग्वालियर का 32़ 7 डिग्री दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493