उप्र : किशोर की सिर कूंचकर हत्या

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। मृत किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

सजौर गांव निवासी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बाबू राजेंद्र प्रसाद का बेटा 12 वर्षीय आकाश अपने दोस्त सूरज व अजय के साथ चाट खाने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। राजेंद्र ने प्रधान के पति ओम प्रकाश त्रिपाठी के साथ कोतवाली जाकर आकाश की गुमशुदगी की सूचना दी।

राजेंद्र के अनुसार, कोतवाली में मौजूद मुंशी ने उनकी सूचना लेने से इनकार करते हुए खुद जाकर अपने लड़के का पता लगाने को कहा। अगली सुबह जब लोगों ने खेत में आकाश का शव पाए जाने की जानकारी दी तो घर के लोग सकते में आ गए।

आकाश के पिता ने पड़ोस में रहने वाले लालबहादुर पर हत्या की आशंका जताई। पुलिस लालबहादुर के अलावा आकाश के साथ देखे गए कुछ लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493