मप्र में बालिका जन्म पर उत्सव होगा

भोपाल, 12 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में बालिकाओं के प्रति समाज में सम्मान पैदा करने और भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के मकसद से बेटियों के जन्म पर पंचायत स्तर पर उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए 23 हजार पंचायतों में समितियां गठित की जाएंगी।

भोपाल, 12 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में बालिकाओं के प्रति समाज में सम्मान पैदा करने और भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के मकसद से बेटियों के जन्म पर पंचायत स्तर पर उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए 23 हजार पंचायतों में समितियां गठित की जाएंगी।

राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह ने शनिवार को जारी बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभागीय समीक्षा में कहा था कि ऐसी पहल करें, जिससे जन-जन तक बेटी के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव पैदा हो।

उन्होंने कहा कि इसी संदर्भ में यह निर्णय लिया गया है कि गाव-गाव में बालिका के पैदा होने पर खुशी मनाई जाए।

माया सिंह ने आगे कहा कि प्रदेश की हर आंगनवाड़ी में सप्ताह में एक दिन मंगल-दिवस मनाया जाता है। इसी दिन यह कार्यक्रम होगा। आयोजन के लिए सरपंच या पार्षद की अध्यक्षता में एक समिति गठित होगी। समिति की सदस्य सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य एवं महिला बाल समिति की अध्यक्ष, आशा कार्यकर्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सभी महिला पंच होंगी।

समिति की सदस्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता बालिका के जन्म के पंजीकरण के बाद जन्म-दिन समारोह करेंगी। इस समारोह में बालिका और जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित किया जाएगा।

ज्ञात हो कि राज्य में बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, साइकिल योजना पहले से संचालित हो रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493