गांवों में डाक घरों के जरिए बैंकिंग सेवा : सरकार

अगरतला, 12 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार आधुनिक डाक घरों के जरिए गांव-गांव तक बैंकिंग सेवा पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है, जहां एटीएम, पेंशन खाते और कोर बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। यह बात रविवार को यहां केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कही।

उन्होंने कहा कि अगले महीने तक देश भर में डाक घरों के जरिए बैंक की तरह भुगतान के लिए नकदी का लेन-देन होने लगेगा।

उन्होंने अगरतला मुख्य डाकघर में कोर बैंकिंग सेवा (सीबीएस) का उद्घाटन करने के बाद कहा, “भारतीय रिजर्व बैंक की अनुमति के बाद अगस्त से डाक घरों में भुगतान के लिए लेन-देन शुरू कर दिया जाएगा।”

देश भर में 1,55,000 डाक घर चल रहे हैं। इनमें से 1,20,000 गांवों में हैं।

प्रसाद ने कहा, “गत एक साल में देश भर में 2,590 डाक घरों को सीबीएस प्लेटफार्म पर स्थानांतरित किया गया है, ताकि उन शाखाओं से देश भर में कहीं भी एक मिनट के भीतर पैसा भेजा जा सके।”

उन्होंने कहा, “इस दौरान डाक घरों में 115 एटीएम लगाए गए। आगामी महीनों में सैकड़ों और एटीएम लगाए जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि सरकार के डिजिटल भारत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के जरिए 60 हजार से अधिक गांवों को अपोलो अस्पताल से जोड़ा जाएगा, जहां से गांव के लोग चिकित्सा सलाह ले सकेंगे।

पूवरेत्तर क्षेत्र की मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल स्मिता कुमारी ने इस मौके पर कहा, “पूर्वोत्तर में 2,920 डाक घर काम कर रहे हैं। भारतीय डाक जल्द ही क्षेत्र में आठ एटीएम शुरू करेगा।”

त्रिपुरा के आईटी मंत्री तपन चक्रवर्ती ने कहां कि गांव-गांव में और डाक घर खोलकर पूर्वोत्तर क्षेत्र में डाक घरों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493