मप्र : जोरदार बारिश से मौसम खुशगवार

भोपाल, 19 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में एक दिन पहले हुई बारिश ने राजधानी भोपाल सहित अन्य इलाकों में रविवार सुबह सुहावनी बना दी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घटों के दौरान कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

राज्य में मानसूनी बारिश ने हर हिस्से को तरबतर कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान भी बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते रविवार सुबह मौसम खुशगवार रहा। आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है।

बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल में 149 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इंदौर में भी जमकर बादल बरसे। इंदौर में 128 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य के अन्य हिस्सों में भी अच्छी-खासी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का क्रम जारी रहेगा। डिंडोरी, राजगढ़, अनूपपुर, विदिशा, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़ और सागर में भारी बारिश की आशंका है।

राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री, इंदौर में 21 डिग्री, ग्वालियर में 27.6 डिग्री और जबलपुर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री, इंदौर में 26.4 डिग्री, ग्वालियर में 34.8 डिग्री और जबलपुर में 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493