बिहार में बारिश के आसार

पटना, 20 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आसमान पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री तथा गया व पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 33.5 डिग्री तथा भागलपुर का 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493