नेपाल के संविधान पर जन सुनवाई शुरू

काठमांडू, 20 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल के नए संविधान के प्रारंभिक मसौदे पर देश में और देश के बाहर रह रहे लाखों नेपाली नागरिक सोमवार और मंगलवार को अपने सुझाव और अपनी प्रतिक्रियाएं देंगे।

संविधान सभा में प्रतिनिधित्व कर रहे राजनीतिक दलों के नेताओं, हजारों सरकारी कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और अन्य स्वयंसेवियों ने सोमवार तड़के से पूरे देश में जन सुनवाई शुरू की।

लोग ईमेल, फोन और अन्य माध्यमों से भी नए संविधान पर अपने सुझाव भेज सकते हैं।

संविधान सभा सचिवालय के प्रवक्ता भारत राज गौतम के मुताबिक, उन्हें अभी तक 15,000 से अधिक सुझाव प्राप्त हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि वेबसाइट पर 65 प्रतिशत सुझाव देश के भीतर से और बाकी विदेशों से प्राप्त हुए हैं।

नेपाली संसद में 240 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जहां मसौदा संविधान की लाखों प्रतियां मुद्रित और वितरित की गई हैं।

प्रधानमंत्री सुशील कोईराला ने रविवार शाम सभी नेपाली नागरिकों से इस ऐतिहासिक अभियान में हिस्सा लेने की अपील की।

अधिकारियों का कहना है कि सभी सुझावों और प्रतिक्रियाओं से एक नए संविधान को तैयार करने में मदद मिलेगी।

लेकिन असंतुष्ट मधेसी दलों के नेताओं ने इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493