चीन तटीय सुरक्षा बढ़ाएगा

बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के रक्षा मंत्री चांग वांकुआन ने कहा है कि देश की तटीय सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास किए जाने चाहिए।

बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के रक्षा मंत्री चांग वांकुआन ने कहा है कि देश की तटीय सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास किए जाने चाहिए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चांग ने यह टिप्पणी रविवार को जिनान मिलिट्री एरिया कमांड में एक बैठक के दौरान की।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य हर हाल में मजबूत किया जाना चाहिए और तटीय सुरक्षा को रणनीतिक महत्व दिया जाना चाहिए।

चांग ने कहा कि आर्थिक विकास और राष्ट्रीय रक्षा की मजबूती संतुलित और समन्वित होनी चाहिए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493