ज्यूरिख, 20 जुलाई (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने सोमवार को कहा है कि नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए वह अगले वर्ष फरवरी में विशेष सम्मेलन बुलाएगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोमवार को फीफा की कार्यकारी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति ने कहा कि 26 फरवरी चुनाव की तारीख तय की गई है।
कार्यकारी समिति की बैठक में अध्यक्ष के लिए चुनाव की तारीख और सांगठनिक पुनर्रचना पर चर्चा की गई।
फीफा के 1998 से अध्यक्ष चले आ रहे सेप ब्लाटर नए अध्यक्ष के चयन तक अपने पद पर बने रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath