बिहार में हल्के बादल छाए, उमस बढ़ी

पटना, 21 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए हैं, लेकिन वातावरण में उमस भी छाई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने मंगलवार को बताया, “पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।”

राजधानी पटना के अलावा राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 30 डिग्री और पूर्णिया का 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 1.50 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 8.90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493