लखनऊ, 21 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में मंगलवार को तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार जताए हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने की संभावना है। राज्य के कुछ इलाकों में शाम को बारिश होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा मंगलवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री, गोरखपुर का 22.2 डिग्री, इलाहाबाद का 26.4 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath