नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बेल्जियम के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि भारत हमेशा से ही बेल्जियम के साथ गहरे संबंधों को महत्व देता आया है।
मोदी ने अपने संदेश में कहा, “बेल्जियम के लोगों को राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक बधाई। हमने हमेशा ही बेल्जियम के साथ अपने मजबूत और गहरे संबंधों को महत्व दिया है।”
उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि भारत और बेल्जियम अपने सहयोग को बढ़ाएंगे, जिससे दोनों देशों के लोगों को लाभ होगा।”
dharmpath.com dharmpath