झारखंड : जमशेदपुर में 2 समुदायों के बीच झड़प, कफ्यू लागू

रांची, 22 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर शहर में एक युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि शहर में कर्फ्यू मंगलवार रात लागू किया गया। घटना जमशेदपुर के गांधी मैदान इलाके में सोमवार शाम की है, जहां एक युवती द्वारा दूसरे समुदाय के युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

घटना के विरोध में सोमवार को कुछ लोगों ने टायर जलाया, जिसके बाद दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि शहर के कई स्थानों पर दोनों समुदाय के लोग हिंसक गतिविधियों पर उतर आए और वाहनों को फूंक डाला।

सोमवार को शहर में निषेधाज्ञा लगा दी गई थी, लेकिन तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने यहां कई स्थानों पर कर्फ्यू लगा दिया।

मामले में अब तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना की पड़ताल के लिए दो सदस्यीय जांच समिति गठित की है और लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया है। जमशेदपुर दास का गृह नगर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493