भोपाल, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कहीं रुक-रुककर और कहीं लगातार बारिश हुई। गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने झाबुआ, अलिराजपुर, धार, होशंगाबाद और खंडवा में भारी बारिश की चेतवानी जारी की है।
राज्य में गुरुवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख शहरों में इंदौर का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27़.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.3 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, बुधवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35.5 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।