लखनऊ, 23 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में गुरुवार तड़के से ही घने बादल छाए हुए हैं। हवाएं राहत भरी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, गुरुवार को दिन में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर में 24.3 डिग्री, कानपुर में 22 डिग्री, गोरखपुर में 23.2 डिग्री, इलाहाबाद में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।