लोकसभा में व्यापमं, ललित मुद्दे पर हंगामा

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के संबंधों और मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले को लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों ने खूब हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को शुरू होने के 10 मिनट के अंदर ही विपक्ष के सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर व्यापमं घोटाले और ललित मोदी विवाद में भाजपा की कथित भूमिका के विरोध में नारे लगाने लगे।

सदन में भारी शोरगुल के बीच अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, “सदन को दोपहर तक के लिए स्थगित किया जाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493