लोकसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने गुरुवार को कहा कि वह सदन में त्रस्त कर देने वाली अशांति को समाप्त करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएंगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से कैसे चले इसके लिए चर्चा ही एकमात्र विकल्प है। सदन में तख्तियां लाना प्रोटोकॉल के खिलाफ है।

उन्होंने कहा, “चर्चा के बिना सदन नहीं चल सकता। मुद्दे को सुलझाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी से संबंध और व्यापमं घोटाला मामले पर कांग्रेस के हंगामे के बाद गुरुवार को भी सदन पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493