नजीब जंग तानाशाह, चल रहे मोदी के इशारे पर : केजरीवाल

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को उपराज्यपाल नजीब जंग की निंदा करते हुए उन्हें ‘तानाशाह’ करार दिया और उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “मुख्यमंत्री ने जंग को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या वह खुद को सरकार समझते हैं? उन्होंने पत्र में आगे लिखा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उपराज्यपाल मोदी के इशारे पर काम कर रहे हैं।”

केजरीवाल ने जानना चाहा कि क्या जंग दिल्ली में अपनी तानाशाही चलाने के प्रयास में हैं?

दिल्ली सरकार द्वारा स्वाति मालीवाल की दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को जंग द्वारा खारिज किए जाने के बाद आप ने उन्हें कड़ा पत्र लिखा है।

स्वाती की नियुक्ति को खारिज करते हुए जंग ने अपने कार्यालय को ‘सरकार’ बताया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493