बीसीसीआई का ध्यान खिलाड़ियों की फिटनेस पर

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव अनुराग ठाकुर और चयन समिति के अध्यक्ष संदीप पाटिल ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को अच्छे फॉर्म के साथ-साथ अपनी फिटनेस भी मानक स्तर के अनुरूप बरकरार रखनी होगी।

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम का चयन करने के बाद अनुराग ने एक वक्तव्य में कहा, “खिलाड़ियों के प्रदर्शन के अलावा हमने उनकी फिटनेस पर भी चर्चा की। बीसीसीआई ऐसी प्रक्रिया अपनाना चाहता है, जिसमें राष्ट्रीय टीम के लिए चुने गए खिलाड़ियों को तय फिटनेस मानक पर खरा उतरना होगा।”

अनुराग ने कहा, “राष्ट्रीय खेल अकादमियां न सिर्फ राष्ट्रीय टीम के लिए बल्कि ‘ए’ टीम के लिए भी इस संबंध में अहम भूमिका निभा सकती हैं। राष्ट्रीय टीम के लिए चुने जाने के बाद खिलाड़ियों को मानक फिटनेस के बारे में जानकारी होनी चाहिए और उन्हें उसे अपनाना होगा।”

पाटिल ने कहा कि कर्ण शर्मा और मोहम्मद समी का फिटनेस रिपोर्ट के आधार पर चयन नहीं हो सका।

उन्होंने कहा, “चयन समिति की बैठक से पहले हम हमेशा फिटनेस रिपोर्ट देखते हैं। कर्ण शर्मा अब तक अपने चोट से नहीं उबर सके हैं और मोहम्मद समी के साथ भी ऐसा ही हुआ। इसलिए दोनों खिलाड़ियों पर चर्चा नहीं हुई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493