फॉर्च्यून ग्लोबल-500 में 7 भारतीय कंपनियां

वाशिंगटन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। नई फॉर्च्यून ग्लोबल-500 सूची में भारत की सात कंपनियों को शामिल किया गया है, जिसमें सबसे ऊपर इंडियन ऑयल को रखा गया है।

वाशिंगटन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। नई फॉर्च्यून ग्लोबल-500 सूची में भारत की सात कंपनियों को शामिल किया गया है, जिसमें सबसे ऊपर इंडियन ऑयल को रखा गया है।

36 देशों की 500 सबसे बड़ी कंपनियों में वालमार्ट को पहले स्थान पर रखा गया है।

अमेरिका की फॉर्च्यून पत्रिका द्वारा तैयार सूची में शामिल इन 500 कंपनियों में 6.5 करोड़ लोग काम कर रहे हैं और 2014 में इन कंपनियों की कुल आय 31,200 अरब डॉलर रही तथा शुद्ध लाभ 1,700 अरब डॉलर रहा।

यह सूची 31 मार्च 2015 तक कंपनी की ताजा कुल आय के आधार पर तैयार की जाती है।

इंडियन ऑयल को करीब 74 अरब डॉलर आय के साथ सूची में 119वें स्थान पर रखा गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज को 62 अरब डॉलर के साथ 158वें स्थान पर और टाटा मोटर्स को 43 अरब डॉलर के साथ 254वें स्थान पर रखा गया है।

भारतीय स्टेट बैंक को 42 अरब डॉलर आय के साथ 260वें स्थान पर, भारत पेट्रोलियम को 40 अरब डॉलर आय के साथ 280वें स्थान पर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम को 35 अरब डॉलर के साथ 327वें स्थान पर और तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) को 26 अरब डॉलर के साथ 449वें स्थान पर रखा गया है।

वालमार्ट को 485 अरब डॉलर आय और 16 अरब डॉलर शुद्ध लाभ के साथ सूची में प्रथम स्थान दिया गया है।

दूसरा और तीसरा स्थान क्रमश: चीन की पेट्रोलियम कंपनी साइनोपेक ग्रुप और नीदरलैंड्स की कंपनी रायल डच शेल को दिया गया है।

500 कंपनियों में से 128 कंपनियां अमेरिका की और करीब 100 कंपनियां चीन की हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493