तिरुवनंतपुरम, 23 जुलाई (आईएएनएस)। राज्य की राजधानी के नजदीक एक सार्वजनिक सभा के दौरान मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री ओमन चांडी पर चप्पल फेंकी और काले झंडे लहराए। चप्पल हालांकि चांडी को लगी नहीं।
बलरामपुरम के नजदीक एक स्वीमिंग पूल का उद्घाटन करने खुली जीप में विधानसभा के अध्यक्ष एन. सकथन और सामाजिक न्याय मंत्री एम. के. मुनीर के साथ चांडी के पहुंचने के ठीक बाद चप्पल फेंकने की घटना घटी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फेंकी गई चप्पल हालांकि चांडी को नहीं लगी, बल्कि उनके एक सुरक्षाकर्मी को जा लगी।
मुनीर ने कहा कि इस तरह का कार्य करने वाले लोगों को गांव वाले बाहर निकाल देंगे।
माकपा ने हालांकि अब तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
dharmpath.com dharmpath