दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह बदली छाई रही। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आमतौर पर बादल छाएंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”

दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 79 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493