मौली और आनंद बने दोस्त

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी के ऐतिहासिक ड्रामा शो ‘सूर्यापुत्र कर्ण’ में राधा और अधीरथ की भूमिकाओं में नजर आने वाली अभिनेत्री मौली गांगुली और अभिनेता आनंद सूर्यावंशी की दोस्ती इन दिनों चर्चा में हैं और इनकी दोस्ती की वजह यह है कि दोनों का जन्मदिन एक ही दिन 15 दिसंबर को होता है।

दोनों कलाकारों ने अपने अन्य साथी कलाकारों के साथ लगभग दो महीने तक श्रीनगर में शूटिग की। आपसी बातचीत में इन दोनों को पता चला कि इनका जन्मदिन एक ही दिन है।

इसके बाद दोनों ऑफस्क्रीन भी दोस्त बन गए। उन्हें अक्सर सेट पर बाल कलाकारों विशेष बंसल (कर्ण) और उजेर के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है।

आनंद ने एक बयान में कहा, “मौली और मेरा जन्मदिन एक ही दिन है। हमारी पहली मुलाकात श्रीनगर में हुई और बातचीत में हमें यह बात पता चली। एक ही राशि होने की वजह से हमने अपने समान गुणों पर भी चर्चा की। तब से हम दोनों अच्छे दोस्त बन गए हैं।”

सोनी इंटरटेनमेंट पर प्रसारित होने वाला यह शो ‘महाभारत’ के किरदार कर्ण के जीवन पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493