राहुल माफी मांगें, वरना हम मुकदमा करेंगे : गडकरी

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ टिप्पणी के लिए माफी मांगें, वरना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेगी।

गडकरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “राहुल, सुषमा के खिलाफ लगाए गए आरोपों के लिए माफी मांगें। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो हम उनके खिलाफ मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज करेंगे।”

राहुल के आरोपों को निराधार करार देते हुए गडकरी ने कहा कि सुषमा देश की प्रख्यात नेता हैं और कांग्रेस उपाध्यक्ष ने न सिर्फ उनका अपमान किया है, बल्कि देश की विदेश मंत्री का भी अपमान किया है, जो विदेशों में देश का प्रतिनिधित्व करती हैं।

उन्होंने कहा, “सुषमा ने कुछ भी गलत नहीं किया है। वह किसी तरह के भ्रष्टाचार में संलिप्त नहीं रही हैं।”

राहुल ने सुषमा पर आपराधिक कृत्य करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि इसके लिए उन्हें जेल होनी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493